यूरोप में राष्ट्रवाद - उदय और विकास


IV. सारणी पर आधारित प्रश्न 

सारणी 

  1. अन्सर्ट रेनन  ---- फ़्रांसिसी दार्शनिक --- राष्ट्रवाद की नई  परिभाषा 
  2. मेटरनिक ---- ऑस्ट्रिया का चांसलर --- कार्ल्सबाद के आदेश 
  3. यूरोप का मरीज़ --- ऑटोमन साम्राज्य --- तुर्की 
  4. जर्मेनिया --- जर्मनी --- राष्ट्रवाद का नारी प्रतीक 
  5. कार्बोनारी --- इटली --- गुप्त संस्था 
उपर्युक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर  दें। 

1. राष्ट्रवाद की नई परिभाषा किसने दी ? वह कौन था ?

2. कार्ल्सबाद के आदेश किसने जारी किये ?

3. 'यूरोप का मरीज किसे कहा जाता था?

4. जर्मनी में राष्ट्रवाद का प्रतीक कौन था?

5. कार्बोनारी नामक गुप्त संस्था की स्थापना किस देश में की गई ?


अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. अन्सर्ट रेनन ने राष्ट्रवाद को किस रूप में परिभाषित किया ?

2 . वियना कांग्रेस द्वारा फ्रांस में किस राजवंश की स्थापना की गई ?

3. जर्मन राइन राज्यसंघ की स्थापना किसने की ?

4. चार्टिस्ट आंदोलन किस देश में हुआ ?

5. 1832 का संसदीय सुधार अधिनियम किस देश में पारित किया गया ?

6. मेटरनिक कौन था ? यूरोपीय इतिहास में वह क्यों विख्यात है ? 

7. फ्रैंकफर्ट संसद की बैठक क्यों बुलाई गई ? इसका क्या परिणाम हुआ ?

8. इटली के एकीकरण में मेजिनी की क्या भूमिका थी ?


लघु उत्तरीय प्रश्न

1. फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने सामूहिक पहचान का भाव बढ़ाने के लिए क्या किया ? 

2 . राष्ट्रवाद के विकास में नेपोलियन की क्या भूमिका थी ?

3. वियना कांग्रेस की क्या उपलब्धियाँ हैं ?

4.  यूनानी स्वतंत्रता संग्राम के कारणों और परिणामों का उल्लेख करें। 

5. इटली के एकीकरण में गैरीबाल्डी की भूमिका पर प्रकाश डालें। 

6. जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने कौन सी नीति अपनाई ? इसका क्या परिणाम हुआ ?


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. 1848 की क्रांतियों के प्रभावों की समीक्षा कीजिए। 

2 . राष्ट्रवाद के उदय का यूरोप और विश्व पर क्या प्रभाव पड़ा ?

3. यूनान के स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करें। 

4.  इटली के एकीकरण के विभिन्न चरणों को इंगित करें। 

5. जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करें। 



अभ्यास कार्य

1. राष्ट्रवाद के विकास में फ्रांस की भूमिका पर चर्चा करें। 

2 . इटली के एकीकरण में मेजिनी, कावूर और गैरीबाल्डी की भूमिका पर चर्चा करें। 


  

Comments